दक्षिणी सीरिया में आतंकवादी गुटों फ़्री सीरियन आर्मी और नुस्रा फ़्रंट आपस में भिड़ गए।
इरना के अनुसार, दक्षिणी सीरिया के दरआ में नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों ने फ़्री सीरियन आर्मी नामक आतंकी गुट के एक सदस्य को जान से मार दिया। जिसके बाद इन गुटों के बीच आपस में झड़प हो गयी जिसमें कई आतंकी मारे गए।
दूसरी ओर दरआ के पूर्वोत्तरी इलाक़े में जनता ने आतंकियों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर इस प्रांत से आतंकियों के निकलने की मांग की।
इस बीच एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, बेलारूस से एक कार्गो विमान 45 टन सहायता सामग्री लेकर पश्चिमी सीरिया के लाज़ेक़िया एयरपोर्ट पर पहुंचा है।
ज्ञात रहे साढ़े पांच साल से सीरिया में सेना और पश्चिम व कुछ अरब देशों द्वारा समर्थित आतंकियों के बीच झड़प और इस देश पर आर्थिक प्रतिबंध के कारण सीरियाई जनता की मुश्किलें बढ़ गयी हैं।
17 सितंबर 2016 - 16:43
समाचार कोड: 779701
दक्षिणी सीरिया में आतंकवादी गुटों फ़्री सीरियन आर्मी और नुस्रा फ़्रंट आपस में भिड़ गए।